मुंबई

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक-सोलापुर में 4 दिनों के लिए ‘ड्राय डे’ घोषित, शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक

Nashik Solapur Liquor Shops Closed: पिछले महीने चुनाव आयोग (ईसीआई) ने महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के 16 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से लंबित द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया। इसके तहत 18 जून को वोटिंग और 22 जून को मतगणना होगी।
2 min read
• •
Jun 16, 2026
Maharashtra Dry Day update
महाराष्ट्र के इन जिलों में शराब बिक्री पर रोक, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश (Patrika Photo)

Nashik Solapur Dry Day Dates: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव (MLC) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 18 जून को होने वाले मतदान और 22 जून को होने वाली मतगणना के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच, चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए नासिक और सोलापुर जिलों में शराब बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

नासिक में चार दिन तक शराब बिक्री बंद

नासिक विधान परिषद चुनाव के प्रचार अभियान ने अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित होने से बचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 16 जून को शाम 4 बजे से 18 जून को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक जिले में शराब बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा 22 जून को मतगणना के दिन भी पूरे जिले में सभी प्रकार की शराब दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नासिक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में कुल 623 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचक मंडल में नगर पंचायतों, नगर परिषदों, नगर निगमों और जिला परिषदों के सदस्य शामिल हैं। प्रशासन का मानना है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या प्रभाव को रोकने के लिए यह फैसला जरूरी है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रतिबंध के बावजूद शराब की बिक्री, वितरण करते पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र मद्यनिषेध अधिनियम की धारा 54 और 58 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही राज्य के उत्पाद शुल्क विभाग को भी विशेष निगरानी रखने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सोलापुर में भी लागू रहेगा ड्राई डे

दूसरी ओर, सोलापुर जिले में भी एमएलसी चुनाव को देखते हुए शराब बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी एस. कार्तिकेयन ने संबंधित क्षेत्रों में चार दिनों तक शराब बिक्री बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

18 जून को मतदान, 22 जून को मतगणना

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की 17 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा, जबकि 22 जून को मतों की गिनती की जाएगी। चुनाव के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या से सख्ती से निपटा जाएगा।

Updated on:
16 Jun 2026 04:49 pm
Published on:
16 Jun 2026 04:27 pm
Also Read
View All
EVM हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, राज ठाकरे ने विपक्षी दलों से बड़ा आंदोलन शुरू करने का किया आह्वान

गोविंदा-सुनीता के गणपति विसर्जन का पुराना वीडियो वायरल, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच कपल ने किया डांस

‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट का नया लुक देख भड़के यूजर्स,बोले- ‘AI से बनाया है क्या?’ ‘टॉक्सिक’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ से हुई तुलना

‘घोर कलयुग चल रहा है’, गोविंदा-कोमल के लालबागचा दर्शन पर बोलीं पूनम पांडे, सुनीता आहूजा को किया सपोर्ट

‘मुझे काजी लगता है बोरिंग’ ईशा रिखी ने रीति के सामने काजी तौकीर की पर्सनैलिटी पर उठाए सवाल, बोलीं- नहीं पसंद वो इंसान