मुंबई

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट की मंजूरी, बीपीएल कार्ड धारक को ही मिलेगा लाभ

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में भाजपा के लिए संजीवनी साबित हुई महिला समृद्धि योजना को सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इसकी शर्तें और नियम भी तय कर दिए गए। आइए जानते हैं ‌दिल्ली में किन महिलाओं को रेखा कैबिनेट ने लाभार्थी माना है?

3 min read
Mar 08, 2025

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली चुनाव में भाजपा के लिए संजीवनी साबित हुई महिला समृद्धि योजना को दिल्ली की रेखा सरकार की कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट की बैठक में इसके नियम और शर्तें भी तय कर ली गई हैं। शनिवार को दिल्ली के सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना के लिए कई शर्तें तय की गई हैं। इन शर्तों को पूरा करने वाली महिलाओं को ही इसका लाभ दिया जाएगा। दिल्ली सरकार महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद देगी। भाजपा ने दिल्ली चुनाव 2025 के घोषणापत्र में इसे शामिल किया था। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की।

महिला समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता

दिल्ली में इस योजना का लाभ प्रत्येक परिवार से एक महिला को मिलेगा। अप्रैल से पात्र महिलाओं को यह सहायता राशि मिलनी शुरू हो सकती है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार दिल्ली में करीब 17-18 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी पर भी बोला हमला

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी को लेकर कहा “जिस प्रदेश के सीएम के नेतृत्व में महिला सुरक्षित न हो। उसके राज्य में दिल्ली कैसे सुरक्षित कैसे होगी? जेपी नड्डा ने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि वो (अरविंद केजरीवाल) कहा करते थे कि ये (आतिशी) काम चलाऊ मुख्यमंत्री है। कांग्रेस भी इससे अलग नहीं है।”

“मैं रेखा जी को बधाई देना चाहता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि हम महिला समृद्धि योजना लाएंगे। हम दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा पूरा करने का ऐलान करते हैं। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रबंधन किया है। ताकि महिला समृद्धि योजना का वादा पूरा किया जा सके। महिला समृद्धि योजना तुरंत लागू होगी। इसका फैसला कैबिनेट ने कर दिया है।”

योजना के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज

महिला समृद्धि योजना के लाभार्थी की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम सालाना इनकम 2.50 लाख रुपये होनी चाहिए। इसके साथ ही जिन महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सरकारी पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पहले से मिल रहा है। उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए दिल्ली का वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र, आधार और बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। सरकार ने महिला समृद्धि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च करने की योजना बनाई है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को दिया जाएगा। इसके लिए उनके पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है।

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा "आज जब मैं इस सभागार में आई तो बहुत भावुक थी। शायद ये हम सब बहनों के लिए महिला दिवस सबसे बड़ा उपहार है। महिलाओं को इतना सम्मान, स्नेह और मजबूती सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में मिल सकती है। कुछ लोग कुछ सरकारें महिला अधिकारों और सम्मान की बातें तो करते थे, लेकिन कभी उन्हें सम्मान दिया नहीं। इंदिरा गांधी की कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री नहीं थी। आम आदमी पार्टी सरकार ने भी महिलाओं की उपेक्षा की। लेकिन भाजपा ने जो कहा जो सोचा वो करके दिखाया। 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाली बातें बहुत लोग करते थे, लेकिन यह सिर्फ नरेंद्र मोदी सरकार ने दिया।"

उन्होंने आगे कहा "हम दिल्ली में अपनी बहनों को सशक्त करने के लिए उनके स्वास्‍थ्य, शिक्षा और सुरक्षा-समृद्धि के लिए हर वो काम करने वाले हैं। जिसका हमने वादा किया है। केंद्र सरकार के साथ डबल इंजन की सरकार के रूप में हर वो काम करने की योजना बन चुकी है। जो दिल्ली को और अधिक सुरक्षित और उन्नतिपूर्ण बनाने वाली है। दिल्ली में पिंक पीसीआर और पिंक पुलिस स्टेशन बढ़ाने पर काम चल रहा है। दिल्ली के हर जिले में वन स्टाप सेंटर का निर्माण किया जाएगा। पब्लिक टॉयलेट से महरूम दिल्ली में अब पिंक टॉयलेट बनवाए जाएंगे।"

Also Read
View All

अगली खबर