Delhi BJP Government: दिल्ली चुनाव 2025 के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता से बड़े-बड़े वादे किए। अब दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता को इन वादों के पूरा होने का उम्मीदें बढ़ी हैं। दूसरी ओर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कई मौकों पर चुनावी वादों को हर हाल में पूरा करने का आश्वासन भी दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार होली 2025 से पहले दिल्ली की महिलाओं को दोहरी सौगात दे सकती है। इसमें एक सौगात तो आठ मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिलने की संभावना है।