मुंबई

अब सभी का होगा अपना घर, म्हाडा की यह है रणनीति

अब मुंबईकरों ( Mumbaikars ) का अपने घर का सपना ( Dream of our home ) होगा साकार, लोगों को किफायती घर ( Affordable house ) दिलाने के लिए म्हाडा ( Mhada ) कटिबद्ध है, महाराष्ट्र ( Maharashtra )भर में तेजी से हो रहा घरों का निर्माण, लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों को नई योजनाओं ( New plans ) के तहत पूरा कर रही म्हाडा
3 min read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 1:52 PM IST
अब सभी का होगा अपना घर, म्हाडा की यह है रणनीति
अब सभी का होगा अपना घर, म्हाडा की यह है रणनीति,अब सभी का होगा अपना घर, म्हाडा की यह है रणनीति,अब सभी का होगा अपना घर, म्हाडा की यह है रणनीति

- रोहित के. तिवारी

मुंबई.मुंबईकरोंका अब जल्द से जल्द अपने घरों का सपना साकार होगा। वहीं लोगों को किफायती घर उपलब्ध कराने के लिए म्हाडा हर तरह से कटिबद्ध है। इस संबंध में म्हाडा रिपेयर बोर्ड के सभापति विनोद घोसालकर ने बुधवार को 'पत्रिका' से कहा कि म्हाडा महाराष्ट्र भर में तेजी से घरों के निर्माण में जुटी है और लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों को नई योजनाओं के तहत म्हाडा की ओर से पूरा किया जा रहा है। वहीं म्हाडा में अपने एक वर्ष पूरे होने पर विश्वास जताते हुए घोसालकर ने बताया कि आगामी दिनों में सभी का अपने घरों का सपना पूरा होगा।

समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास

मुंबई समेत राज्य भर में जो कई ग्रह योजनाएं पिछले लंबे समय से लंबित पड़े हैं, उन्हें भी रास्ते पर लाने के लिए गृह निर्माण विभाग (म्हाडा) में अपनी अलग तरह की नीति और योजनाओं के तहत पूरा कर रही है। इसके चलते पिछले 1 साल में म्हाडा रिपेयर बोर्ड के अंतर्गत सामान्य नागरिकों की समस्याओं का निदान किया गया और साथ ही पुनर्विकास, ट्रांजिट कैंप, पीएमजीपी कॉलोनियों की जटिल समस्याओं को सुलझाने का भी हर संभव प्रयास किया गया है।

अनवरत जारी है वसूली की कार्रवाई...

विदित हो कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से विविध मंडलों के सभापतियों और अध्यक्ष की नियुक्ति के एक वर्ष हो गए हैं। म्हाडा रिपेयर बोर्ड के अध्यक्ष विनोद घोसालकर ने बात करते हुए कहा कि पीएमजीपी कालोनियों की भारी समस्या है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाई गई 66 कॉलोनियों का हस्तांतरण करके म्हाडा ने 500 वर्ग फुट के मकान देने का निर्णय लिया है, जिसका फैसला जल्द ही होगा। इतना ही नहीं बिल्डरों की बकाया राशि पर घोसालकर ने कहा कि पिछले 1 वर्ष में 4 हजार 133 ट्रांसलेट घरों की बकाया राशि करीब 109 करोड़ रुपए थी, जिसमें 780 घरों पर कार्रवाई के बाद बिल्डरों ने रकम भर दी है, जबकि शेष रकम वसूलने की कार्रवाई म्हाडा की ओर से अनवरत जारी है।

सीएम ने लिए पुनर्विकास पर कई फैसले...

उल्लेखनीय है कि मुंबई में पुरानी इमारतें एक जटिल समस्या है। वहीं हाल ही में दक्षिण मुंबई में गिरी इमारत के बाद मुख्यमंत्री ने पुनर्विकास पर कई फैसले लिए हैं। इस संदर्भ में विनोद घोसालकर ने कहा कि विधायकों की समिति की सिफारिश के आधार पर नियम बनाए जा रहे हैं। क्लस्टर डेवलपमेंट के जरिए विकास करने की खुली छूट राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दे रखी है। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिवसेना युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के सहयोग व हर तरह के विश्वास से मुंबई के आम नागरिकों के घरों का सपना साकार करने का प्रण लिया गया है।

कटिबद्घ है म्हाडा...

म्हाडा हर तरह से मुंबई समेत राज्य भर में गृह निर्माण को गति देने में जुटी है। साथ ही विकास कार्यों में आ रही दिक्कतों को भी दूर करते हुए म्हाडा तेजी से घरों का निर्माण कर रही है। वहीं बिल्डरों पर वर्षों से बकाया राशि भी काफी बड़ी तादाद में वसूली गई है और भविष्य में म्हाडा आम लोगों को किफायती घर दिलाने के लिए कटिबद्ध है।- विनोद घोसालकर, अध्यक्ष, मुंबई रिपेयर बोर्ड, म्हाडा

Updated on:
12 Sep 2019, 1:52 PM IST
Published on: