- रोहित के. तिवारी
मुंबई. महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के अंतर्गत आने वाले रिपेयर बोर्ड प्राइम मिनिस्टर्स ग्रांट प्रोग्राम (पीएमजीपी) के तहत मुंबई में जर्जर हो चुकी इमारतों के पुनर्विकास की तैयारी में जुटा है। इसके तहत मुंबई में कुल 66 इमारतें हैं, जिनमें से 6 के रिडेवलपमेंट को सरकार ने मंजूरी दे दी है। महामुंबई के उमरखाड़ी, कमाठीपुरा, धारावी, भायखला, करी रोड, पिंपलेश्वर समेत कई इलाकों में स्थित म्हाडा की इमारतों को राज्य सरकार की ओर से पीएमजीपी के तहत 6 इमारतों के पुनर्विकास को मंजूरी मिल गई है। वहीं म्हाडा विकास कार्य को ध्यान में रखते हुए दिन-प्रतिदिन विभिन्न तरह की योजनाओं को लागू करने में लगी है, ताकि समय रहते महामुंबई में घरों के निर्माण कार्यों को गति दी जा सके।