फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) गर्लफ्रैंड शिबानी (Shibani Dandekar) के साथ अाए विरोध जताने हुमा कुरैशी (Huma Kureshi), सुशांत सिंह (Shushant Singh) समेत कई कलाकार भी रहे मौजूद शिवसेना (Shivsena) ने बनाई दूरी, कांग्रेस-एनसीपी (Congress) के नेता-कार्यकर्ता जुटे बड़ी युवा में जुटे युवा (Youth) भी, महानगरी (Mumbai) के हर कोने से आए
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई:नागरिकता संशोधन एक्ट(CAA) को लेकर देश भर में मचे घमासान के बीच गुरुवार शाम मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्रों के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्रीजके सितारों ने भी केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर सीएए के विरोध प्रदर्शन में गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से पहले फरहान ने ट्विटर पर लोगों को अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन करने के लिए आने का आह्वान किया था। फरहानके अलावा अभिनेता सुशांत सिंह, अभिनेत्री हुमा कुरैशी सहित कई कलाकार आगे आए। फरहान की मां शबाना आजमी ने भी वीडियो संदेश के जरिए सीएए बिल का विरोध जताया और कहा कि ऐसे कानून के खिलाफ सबको एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करना होगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो अगस्त क्रांति मैदान में करीब 12 से 15 हजार की संख्या में लोग एकत्र हुए। वहीं, भीड़ को काबू में करने के लिए दो हजार से अधिक पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात किए गए।
यह ट्वीट किया था फरहान ने
फरहान ने सीएए विरोध के लिए होने वाले प्रदर्शन के संबंध में ट्वीट किया था कि यहां आपको यह जानने की जरूरत है कि ये विरोध प्रदर्शन महत्वपूर्ण क्यों हैं। 19 दिसम्बर को मुंबई स्थित अगस्त क्रांति मैदान में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन करने का समय खत्म हो गया है।
तानाशाही नहीं चलेगी
अगस्त क्रांति मैदान में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। सैकड़ों छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति मैदान की तरफ कूच किया। अधिकांश के हाथों में सीएए कानून के खिलाफ तख्तियां और बैनर थे। कुछ तख्तियों पर लिखा था, हिन्दू-मुस्लिम एक हैं, मोदी-शाह फेक हैं। जब तख्त गिराए जाएंगे जब ताज उछाले जाएंगे, भारत को बांटना बंद करो आदि।
शिवसेना ने बनाई दूरी, मुरली देवड़ा भी आए
आयोजन स्थल पर शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर नहीं आए। वहीं कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष मुरली देवड़ा, वरिष्ठ नेता और अभिनेता राज बब्बर समेत कई नेता विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे। इसी तरह से एनसीपी के कार्यकर्ता भी पार्टी के झंडे-बैनर लेकर आए और नारे लगाए।