कानून का उल्लंघन
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संदीप मित्तल ने फरहान अख्तर के ट्वीट को कानून का उल्लंघन बताया है। उन्होंने आईपीसी की धारा 121 के नियमों का हवाला देते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। मित्तल ने मुंबई पुलिस से फरहान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मित्तल ने ट्वीट किया, आपको यह पता होना चाहिए कि आपनेकानून का उल्लंघन किया है। आपके ट्वीट से पता चलता है कि यह सब आपने अनजाने में नहीं किया है। मुंबई पुलिस और एनआइए की आप पर नजर है। कृपया देश के बारे में सोचिए, जिसने आपको जीवन में सब कुछ दिया है।