मुंबई

एक लड़की, दो आशिक! मुंबई में पटरी पर हुई फ्री स्टाइल फाइट, बाल-बाल बची जान

Mulund Railway Station Fight Video: मुलुंड रेलवे स्टेशन पर दो छात्रों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के एक ही लड़की को चाहते थे, इसको लेकर दोनों में मारपीट हुई थी।
2 min read
Apr 01, 2026
Mulund Station Fight video
प्लेटफॉर्म से शुरू हुआ विवाद पटरी तक पहुंचा (Photo: X/@rameshofficial0)

मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एक बेहद चौंकाने वाली घटना हुई है, जहां एक लड़की को लेकर दो छात्र आपस में इस कदर भिड़ गए कि उनकी जान पर बन आई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रेलवे ट्रैक पर एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। तभी उस पटरी पर लोकल ट्रेन भी आ जाती है। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन जाता है।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, पहले दोनों छात्रों के बीच मुलुंड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बहस शुरू होती है, जो कुछ ही सेकंड में हाथापाई में बदल जाती है। झगड़े के दौरान एक छात्र संतुलन खो बैठता है और सीधे ट्रैक पर गिर जाता है। इसके बाद दूसरा छात्र भी उसके पीछे ट्रैक पर उतर जाता है और दोनों वहां भी लड़ाई जारी रखते हैं।

सामने से आई ट्रेन, फिर भी नहीं रुके छात्र

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब सामने से लोकल ट्रेन आ रही थी, तब भी दोनों छात्र लड़ाई में उलझे रहे। प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री लगातार ‘ट्रेन आ रही है’ चिल्लाते रहे, लेकिन छात्रों ने उनकी एक न सुनी और दोनों लड़ते रहे। यहां तक कि वे एक-दूसरे का गला दबाने और पत्थरों से हमला करने की कोशिश करते नजर आए, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई।

यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए सीधे पटरियों पर उतरकर दोनों छात्रों को अलग किया। ट्रेन के बिल्कुल पास पहुंचने से पहले एक छात्र को उठाकर किनारे किया गया, जबकि दूसरे को भी संभालकर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। कुछ ही सेकंड बाद ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई। अगर यात्रियों ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्लेटफॉर्म पर लौटते ही फिर शुरू हुई लड़ाई

पटरियों से बचाए जाने के बाद भी दोनों छात्र शांत नहीं हुए और प्लेटफॉर्म पर फिर से लड़ने लगे।

इस पूरी घटना के दौरान स्टेशन पर न तो पुलिस मौजूद थी और न ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कोई जवान नजर आया। ऐसे में यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती, तो यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी।

Updated on:
01 Apr 2026 05:52 pm
Published on:
01 Apr 2026 05:52 pm
Also Read
View All
‘हर हफ्ते 50 लाख कमाता हूं’, कुशाल टंडन के दावे पर वृद्धि पटवा का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मुझे क्या फर्क पड़ता है’

लोकतंत्र और भ्रष्टाचार के काले सच से रूबरू कराएंगी ये 7 फिल्में, ‘नायक’ और ‘न्यूटन’ भी लिस्ट में शामिल

‘धुरंधर’ फेम अभिनेत्री आयशा खान को पुलिस ने किया डीटेन, प्रदर्शन में लेना चाहती थीं हिस्सा, बोलीं- मैं सिर्फ खड़ी हुई थी

‘छात्रों की लड़ाई सही, लेकिन राजनीति से रहें दूर’, अनुपम खेर का NEET में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन पर रिएक्शन वायरल

‘जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तो राहुल गांधी पीएम आवास क्यों ले जा रहे?’, कंगना रनौत ने किया प्रदर्शन भड़काने का दावा