मुंबई

गर्लफ्रेंड का खर्च नहीं उठा पा रहा था प्रेमी, अपने ही घर में डाला डाका, पोते ने दादी को कर दिया कंगाल

Family Theft Case: नागपुर में दादी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में आरोपी उनका ही पोता निकला है। पुलिस जांच में चोरी के पीछे की वजह भी सामने आ गई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
2 min read
Jun 08, 2026
Nagpur Theft Case
अपनीी ही दादी की अलमारी से चोरी करने पर आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Theft Case: नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही दादी के घर में चोरी कर डाली। जानकारी के अनुसार इंदिरानगर निवासी 60 साल की सुमित्रा किशोर मस्ते ने अपनी अलमारी में 93 हजार रुपये नकद और सोने के कई आभूषण सुरक्षित रखे थे। इनमें सोने की चेन, अंगूठी और कानों के गहने शामिल थे। 30 मई से 2 जून के बीच अचानक यह सामान गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने गणेशपेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

परिवार के लोगों से की गई पूछताछ

शिकायत मिलने के बाद गणेशपेठ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर के सदस्यों, रिश्तेदारों और नियमित रूप से घर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शिकायतकर्ता का नाती तुषार प्रदीप मस्ते हाल ही में घर आया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने चोरी से इनकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

चोरी की वजह आई सामने

पुलिस जांच में आरोपी तुषार मस्ते ने बताया कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते में होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने दादी के घर में रखी नकदी और सोने के गहने चुरा लिए। पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद उसने सोने के गहने एक स्थानीय सुनार को बेच दिए थे। आरोपी को लगा कि इस तरह वह आसानी से पैसे जुटा लेगा और किसी को उस पर शक भी नहीं होगा।

24 घंटे के भीतर बरामद हुआ पूरा सामान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उस सुनार से चोरी के गहने बरामद कर लिए, जिसे गहने बेचे गए थे। इसके अलावा आरोपी के पास से नकदी भी जब्त कर ली गई। कुल मिलाकर लगभग 1.93 लाख रुपये का चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Updated on:
08 Jun 2026 02:02 pm
Published on:
08 Jun 2026 02:02 pm
Also Read
View All
‘सलमान खान डर गया’, अभिनेता के नए पोस्ट से मची हलचल; छात्रों के आंदोलन के बीच फैंस बोले- ‘शेर कभी नहीं डरता’

‘तीन रातों से सोया नहीं, सिर्फ रोया हूं’, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भावुक हुए शेखर सुमन

‘अब कोर्ट में मिलते हैं’, तनिष्क बागची पर अमाल मलिक का बड़ा हमला, ‘मी टू’ और शादी के वादे को लेकर लगाए गंभीर आरोप

‘चुप रहने का मतलब यह नहीं कि मुझे परवाह नहीं’, छात्र आंदोलन पर आमिर खान की बेटी इरा खान का बयान वायरल

‘फिल्में युवाओं को प्रभावित करती हैं’, सेंसरशिप के समर्थन में उतरे Ravi Kishan, ‘मिर्जापुर’ रिलीज से पहले दिया बड़ा बयान