मुंबई

मुंबई को बड़ा तोहफा: लोकल ट्रेन रूट पर दो नए स्टेशन, 10 नई सेवाएं शुरू

Mumbai Local Train: हाल ही में रेलवे बोर्ड ने उपनगरीय सेवाओं के लिए तारघर (Targhar) और गव्हाण (Ghavan) स्टेशनों पर ठहराव के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
2 min read
Dec 15, 2025
Mumbai Local Train News
मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट (Photo: IANS/File)

Belapur-Nerul-Uran Port Line: मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल रेलवे ने बेलापुर/नेरुल-उरण कॉरिडोर (Uran Line) पर दो नए उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को यात्रियों के लिए चालू कर दिया है और साथ ही 5 अतिरिक्त जोड़ी लोकल ट्रेन सेवाएं (कुल 10 सेवाएं) शुरू की हैं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने पुष्टि की कि उरण लाइन पर दैनिक सेवाओं की कुल संख्या अब 40 से बढ़कर 50 हो गई है, जिससे यात्रियों की आवाजाही में महत्वपूर्ण सुधार होगा। यह बदलाव आज 15 दिसंबर से लागू हो गया है।

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

इस विस्तार में सबसे महत्वपूर्ण है तारघर स्टेशन (Targhar Station) का शुरू होना। यह स्टेशन आगामी नवी मुंबई इंटरनेशनल स्टेशन (Navi Mumbai International Airport) के करीब है। यह एयरपोर्ट का निकटतम उपनगरीय रेलवे स्टेशन (Local Train Station) है।

तारघर स्टेशन: नवी मुंबई एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा प्रदान करेगा, जिससे अंतिम-मील कनेक्टिविटी मजबूत होगी। The Navi Mumbai International Airport opens in ten days on Christmas.

गव्हाण स्टेशन (Gavan Station): इस नए स्टेशन से स्थानीय निवासियों के लिए मुंबई से आना-जाना आसान और तेज होगा। तेजी से विकसित हो रहे उरण बेल्ट में लोकल ट्रेन कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसके तहत मुंबई लोकल के बेलापुर/नेरुल-उरण मार्ग पर 5 अतिरिक्त जोड़ी लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही, इस रूट पर दो नए स्टेशन तारघर और गव्हाण भी अब यात्रियों की सेवा के लिए खोल दिए गए हैं। सेवाओं की संख्या 40 से बढ़कर 50 हो जाने के कारण अब यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, तेज और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

उरण लाइन पर प्रतिदिन लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या 40 से बढ़कर 50 हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बढ़ी हुई सेवाओं का मुख्य उद्देश्य पीक-आवर्स के दौरान ट्रेनों की संख्या को बढ़ाना और भीड़ को कम करना है। इससे क्षेत्र की बढ़ती आबादी और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

बेलापुर-नेरुल उरण लाइन का नया टाइमटेबल

नए टाइमटेबल के अनुसार, अब उरण से पहली लोकल ट्रेन सुबह 5:35 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:05 बजे चलेगी। वहीं, बेलापुर से लोकल ट्रेनें सुबह 5:45 बजे से रात 10:15 बजे तक और नेरुल से सुबह 6:05 बजे से रात 9:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Updated on:
15 Dec 2025 01:12 pm
Published on:
15 Dec 2025 01:02 pm
Also Read
View All
मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

‘आप मेरे पिता की उम्र के हैं’, राम कपूर के विवादित बयान पर इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा

सिया ने दबाव में कबूला केतन की हत्या का गुनाह! वकील का दावा- सबूत नहीं है, मर्डर ट्रायल नहीं चल सकता

‘राधा-कृष्ण के प्यार को बदनाम मत करो’, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर फूटा कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गुस्सा, वीडियो वायरल

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा