मुजफ्फरनगर

तमिलनाडु से उत्तराखंड घूमने आया था 24 सदस्यों का परिवार, यूपी में इस जगह हुआ भीषण हादसा

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया।

less than 1 minute read
road accident
तमिलनाडु से उत्तराखंड घूमने आया था 24 सदस्यों का परिवार, यूपी में इस जगह हुआ भीषण हादसा

मुजफ्फरनगर। जिले में रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि महिलाओं सहित कुल 16 लोग घायल हो गए। जिनमें 8 की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। हादसा उस समय हुआ जब उत्तराखंड के ऋषिकेश से तमिलनाडु जा रही पर्यटकों से भरी एक मिनी बस अचानक हाईवे पर खड़े डंफर से टकरा गई।

हादसा एनएच-58 पर हुआ। इस दुर्घटना में मिनी बस ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। डंफर में रोड़ी व डस्ट भरा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। जहां 8 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के जिला कांचीपुरम निवासी एक ही परिवार के लगभग 24 लोग एक मिनी बस में सवार होकर घूमने के लिए ऋषिकेश आए हुए थे। जहां से लौटते वक्त उनकी बस देर रात्रि जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच-58 पर झिलमिल ढाबे के सामने खड़े-रोड़ी डस्ट से भरे एक डंफर से टकरा गई। घटना में बस के ड्राइवर परविंदर उर्फ मोनू की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बस में सवार 24 लोगों में से 16 लोग घायल हो गए जिसमें 8 की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Published on:
15 Oct 2018 07:21 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश