जयपुर/शाहपुरा। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर देर रात एक कार बेकाबू होकर आगे चल रही ट्रेलर में जा घुसी। सडक़ हादसे में फरीदाबाद हाल भिवाड़ी निवासी मां बेटे की मौत हो गई। कार सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका चंदवाजी के निम्स अस्पताल में चल रहा है। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।