6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका के चक्रेश महोबिया और अमित मंडलोई श्रीफल पुरस्कार से सम्मानित

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 15, 2018

Chakresh Ji

जयपुर/मदनगंज-किशनगढ़। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर के सान्निध्य में अंतर्मुखी यादें महोत्सव के तहत 10वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह रविवार को किशनगढ़ के आरके कम्यूनिटी सेंटर में सम्पन्न हुआ। श्रीफल परिवार ट्रस्ट की ओर से पुरस्कार समारोह में एम. मधुसूदन को कर्पूरचंद्र कुलिश स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार से, राजस्थान पत्रिका के चक्रेश महोबिया को अभिनन्दन सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार, इन्दौर पत्रिका के संपादकीय प्रभारी अमित मंडलोई को भगवान बाहुबली स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

journalism award 2018" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/15/amit_ji_3569574-m.jpg">

इसी प्रकार राजकिशोर भगत को अतुल्य सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार से, गिरिराज शर्मा को भगवान बाहुबली स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार से और चंद्रशेखर हाड़ा को रत्न अम्मा धर्म स्थल हेगड़े स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सभी पत्रकारों को नकद राशि, स्मृति चिह्न, अभिनंदन पत्र, दुपट्टा, गुरुरजत चरण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुनि पूज्य सागर ने सभी को रजत प्रतीक भी देकर सम्मानित किया। किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी समेत अन्य कई गणमान्यजन समारोह में शामिल हुए।