मुजफ्फरनगर

भाजपा के इस फायर ब्रांड विधायक के सगे भाई को थाने में पुलिसवालों ने पीटा- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर की खतैली पुलिस पर लगा भाजपा विधायक संगीत सोम के भाई को पीटने का आरोप

2 min read
Muzaffarnagar news
भाजपा के इस फायर ब्रांड विधायक के सगे भाई को थाने में पुलिसवालों ने पीटा- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना खतौली कोतवाली में गुरुवार की शाम को उस समय हंगामा हो गया, जब मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से विधायक और भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम की थाना प्रभारी ने पिटाई कर दी। दरअसल, एक मामले में भाजपा विधायक संगीत सोम के सगे भाई गगन सोम गुरुवार शाम को थाने पहुंचे था। वहां किसी बात को लेकर थाना प्रभारी व गगन सोम की कहासुनी हो गई। इसके बाद थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ने विधायक के भाई की पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो थाना प्रभारी के बाद सिपाहियों ने भी विधायक के भाई के साथ मारपीट की।

थाने पर लगा भाजपा नेताओं का जमावड़ा

इसके बाद थाने में हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं का थाने में जमावड़ा लगना शुरू हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पहले सीओ खतौली थाने में पहुंचे। इसी बीच विधायक संगीत सोम के दूसरे भाई सागर सोम भी खतौली कोतवाली पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि अब थानों में आम जनमानस का आना भी मुश्किल हो गया है। थानों में अब दलालों का बोलबाला है।

संगीत सोम से मिलने पहुंचे एसएसपी

मामला बढ़ता देख एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी आनन-फानन में खतौली कोतवाली पहुंच गए। वहां का माहाैल देख और कुछ देर कोतवाली में रुककर एयएयपर सुधीर कुमार सिंह को विधायक संगीत सोम से मिलने सरधना जाना पड़ा। वहीं घटना के बारे में अधिकारियों से बता करने की कोशिश की गई तो उन्‍होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

विधायक के भाई ने कहा- दलाली का बना रखा है अड्डा

उधर, विधायक संगीत सोम के भाई सागर सोम का कहना है क‍ि खतौली में छोटे भाई गौरव के पड़ोस में किसी का झगड़ा हुआ था। उसके फाेन आने पर गौरव थाने आया था। यहां थाने में उसके साथ हाथापाई की गई। इन लोगों ने इसे दलाली का अड्डा बना रख है। यह विधायक की भाई का मामला नहीं है। अगर कोई और होता तो उसे भी आना पड़ता। जब उनसे पूछा गया कि विधायक के भाई के साथ जब ऐसा हुआ तो आम लोगों के साथ क्‍या होता होगा। इस पर उन्‍होंने कहा कि यहां आम आदमी कहां आता होगा। यहां तो दलाल अाते होंगे।

Published on:
21 Sept 2018 09:24 am
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश