उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कैसी हिन्दुओं की सरकार है, जिसके राज में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में देरी हो रही है। यह कोई छोटा-मसला नहीं है। देश के गंभीर विषयों में से एक है। इस पर सरकार को गंभीरता के साथ विचार करने की जरूरत है। उन्होंने इस दौरान अन्य मांगे रखी, जिसमें समान नागरिकता संहिता के अंतर्गत दो बच्चों का कानून बनाने की बात सरकार से कही। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी धारा 370 लागू है उसे तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए। मुस्लिमों को अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार से यह भी अपील कर डाली कि मुस्लिमों को जो लाभ मिल रहे हैं वे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाए।