बसपा के समर्थन की ही बदौलत सपा को गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा सीटों व नूरपुर विधानसभा सीटों पर जीत मिली जबकि महागठबंधन की दूसरी पार्टी रालोद को कैराना लोकसभा सीट पर जीत मिली थी। बसपा सुप्रीमो के इस ऐलान के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ने की सपा व कांग्रेस की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। इस मामले में जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष इमरान मसूद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बसपा का निजी मामला है, इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।