मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर का सिलसिला जारी, 50 हजार का इनामी विकास जाट ढेर

परतापुर क्षेत्र के सोरखा गांव में मां-बेटे की हत्या में वांछित चल रहे कुख्यात विकास का एनकाउंटर

2 min read
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. नोएडा में फर्जी एनकाउंटर के बाद जहां यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस एक के बाद एक एनकाउंटर कर बदमाशों का सफाया करने में जुटी है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर का है। जहां पुलिस ने मंगलवार रात को हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश विकास को ढेर कर दिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बता दें कि इस मुठभेड़ में एक दरोगा व एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगलों की कॉम्बिंग की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मृतक बदमाश विकास का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां सहारनपुर रोड पर गांव रोहाना के निकट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एक उप निरीक्षक विनय कुमार और एक सिपाही अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जवाबी फायरिंग में बदमाश विकास को गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम था। बताया जा रहा है कि पिछली 24 जनवरी को जनपद मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के सोरखा गांव में एक बूढ़ी औरत व उसके बेटे की हत्या में शामिल था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। मृतक बदमाश का नाम विकास पुत्र इंद्रपाल है, जो कि मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव खांजापुर का रहने वाला है और मेरठ के परतापुर क्षेत्र में सोरखा गांव में हुए हत्याकांड में विकास को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। उसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की।

बताया जा रहा है कि थानाअध्यक्ष सिखेड़ा मनोज कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पल्सर पर सवार होकर दो बदमाश जो मेरठ के सोरखा कांड की घटना में शामिल रहे हैं। किसी घटना को अंजाम देने के लिए मुजफ्फरनगर में आए हुए हैं। उसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना गांव के निकट बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई और इस मुठभेड़ में बदमाश विकास पुलिस की गोली से ढेर हो गया। मुजफ्फरनगर में यह 7वां अपराधी है, जो पुलिस मुठभेड़ में यमराज के पास पहुंच गया है।

Published on:
07 Feb 2018 11:36 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा