मुजफ्फरनगर

VIDEOः आधी रात में प्रेमी को घर बुलाकर बेटी कर रही थी एेसा काम कि तभी टूट गर्इ मां की नींद आैर फिर

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर में 5 दिन पहले ही सनसनीखेज वारदात का क्राइम ब्रांच आैर पुलिस ने किया खुलासा
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2019, 3:21 PM IST
muzaffarnagar
VIDEOः आधी रात में प्रेमी को घर बुलाकर बेटी कर रही थी एेसा काम कि तभी टूट गर्इ मां की नींद आैर फिर

मुजफ्फरनगर. क्राइम ब्रांच व नई मंडी पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई महिला की लूट के बाद हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका की बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पुलिस को भ्रमित करने के लिए लूटे गए जेवर व हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया मफलर भी बरामद किया है। मृतका की बेटी व बेटी के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर का है। जहां रविवार की सुबह मकान में एक महिला का शव मिला था, जिसके बराबर में उसकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करके जल्द से जल्द घटना का अनावरण करने का टास्क दिया था। जिसका नई मंडी कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। पुलिस ने मृतका इशावती की बेटी नीलम व मृतका की बेटी के प्रेमी मन्नू निवासी बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों से पुलिस को भ्रमित करने के लिए उतारे गए जेवर व हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया मफलर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी मन्नू घटना की रात में नीलम से मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। तभी रात में अचानक मृतका इशावती की आंख खुल गर्इ और मन्नू को अपने घर देखकर इशावती आग-बबूला हो गर्इ, जिस डर के कारण नीलम ने अपने प्रेमी मन्नू के साथ मिलकर इशावती की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम मृतका की बेटी व बेटी के प्रेमी ने दिया था और पुलिस को भ्रमित करने के लिए मृतका द्वारा पहने गए जेवरात उतार लिए थे। पुलिस ने खुलासा करते हुए जेवर व गला घोंटने के लिए इस्तेमाल किया गया मफलर बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Updated on:
10 Jan 2019, 3:21 PM IST
Published on: