3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबरः CBI के छापे के बाद IAS बी चंद्रकला ने पहली बाद दिया ये बड़ा बयान!

अवैध खनन मामले सीबीआर्इ के छापे की कार्रवार्इ के बाद पहली बार आर्इएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Jan 2019, 11:07 AM IST

b chandrakala

CBI के छापे के बाद IAS बी चंद्रकला ने पहली बाद दिया ये बड़ा बयान

नोएडा. अवैध खनन मामले सीबीआर्इ के छापे की कार्रवार्इ के बाद पहली बार आर्इएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गर्इ है। एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि ...चुनावी छापा तो पड़ता रहेगा, लेकिन जीवन के रंग को क्यों फीका किया जाए दोस्तों। आप सबसे गुजारिश है कि मुसीबतें कैसी भी हों, जीवन की डोर को बेरंग न छोड़ें। यहां बता दें कि यह पोस्ट लिंक्डइन पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें-'IAS' ने थाने में एसपी से कही एेसी बात कि डाल दिया जेल में, देखें वीडियो-

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुखिर्यों में रहने वाली यूपी कैडर से 2008 बैच की आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला मूलतः तेलंगाना की रहने वाली हैं। इस बार अवैध खनन घोटाले के मामले में सीबीआई द्वारा लखनऊ समेत प्रदेशभर के कर्इ जिलों में मारे गए छापे के बाद एक बार फिर बी. चंद्रकला चर्चा में हैं। बता दें कि छापेमारी के बाद से ही बी. चंद्रकला के प्रशंसक उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-तेज रफ्तार का कहरः शादी की शाॅपिंग करके लौट रहे होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत 3 की मौत, वीडियो देख सहम जाएंगे-

सोमवार को बी. चंद्रकला के नाम से बने लिंक्डइन अकाउंट से कविता 'रे रंगरेज, तू रंग दे मुझको...' की पंक्ति पोस्ट की हैं। अंत में लिखा कि, 'चुनावी छापा तो पड़ता रहेगा, लेकिन जीवन के रंग को क्यों फीका किया जाय। दोस्तों आप सब से गुजारिश है कि मुसीबतें कैसी भी हों, जीवन की डोर को बेरंग ना छोड़ें.' इस पोस्ट के पर बी. चंद्रकला के फाॅलोअर्स ने उन्हें खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया है। इस पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि फिलहाल मामला न्यायालय में है। बेहतर होगा कि जांच एजेंसी को अपना काम करने दिया जाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन पर उनके नाम से यह पोस्ट वायरल हो रही है, लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं कि यह उनका ही अकाउंट है।