3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार का कहरः शादी की शाॅपिंग करके लौट रहे होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत 3 की मौत, वीडियो देख सहम जाएंगे-

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, युवती सहित 3 की मौत, एक युवती घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Jan 2019, 2:57 PM IST

greater noida

तेज रफ्तार का कहरः शादी की शाॅपिंग करके लौट रहे होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत 3 की मौत, देखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा. यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रबुपुरा थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे में दो परिवारों की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। इस हादसे में मंगेतर युवक-युवती और युवती के भाई की जान चली गई। जबकि युवती की बहन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइक सवारों को कुचला, एक साथ तीन मौत के बाद मचा कोहराम

दरअसल, दादरी के रहने वाले 28 वर्षीय अंकुर गुप्ता की शादी आगरा में नेहा नाम की युवती से 28 जनवरी को होने वाली थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी। दोनों ही परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। शादी की खरीदारी करने के लिए अंकुर गुप्ता अपनी 26 वर्षीय मंगेतर नेहा, नेहा के 20 वर्षीय भाई कार्तिक और नेहा की छोटी बहन दीक्षा दिल्ली आए थे। खरीदारी करने के बाद मंगलवार की सुबह वे आगरा के लिए रवाना हुए। अंकुर कार चला रहा था। कार की स्पीड बहुत अधिक थी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रबुपुरा के पास एक खराब कैंटर खड़ा था। कार चला रहा अंकुर अचानक आगे खड़े कैंटर को देखकर अपना संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार कार कैंटर में घुस गई। इस हादसे में दादरी निवासी अंकुर गुप्ता पुत्र संतोष, उसकी मंगेतर नेहा पुत्री सतेंद्र गुप्ता और कार्तिक निवासी रामबाग, आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकुर की मंगेतर नेहा की बहन दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक अंकुर अपने माता-पिता की एकलौती संतान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत, देखें मौत का लाइव वीडियो-

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। कार को कटर से काटकर उसमें फंसे शवों और घायल को बाहर निकाला। पुलिस ने एक महिला को अस्पताल मे दाखिल कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घने कोहरे के कारण कार चालक को सामने खड़ा कैंटर दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर कैंटर में जा घुसी।

स्वर्ण को 10% आरक्षण के विरोध में उतरी भीम आर्मी फेसबुक लाइव करके भीम आर्मी चीफ ने कही ये बात, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश