3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइक सवारों को कुचला, एक साथ तीन मौत के बाद मचा कोहराम

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भूतपुरी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Jan 2019, 2:03 PM IST

Bijnor

तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइक सवारों को कुचला, एक साथ तीन मौत के बाद मचा कोहराम

बिजनौर. जिले में सोमवार को दिन निकलते ही उस समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भूतपुरी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत, देखें मौत का लाइव वीडियो-

यह भी पढ़ें- अजब-गजबः ठंड से बचाने के लिए बाबा साहेब की प्रतिमा को पहनाए गर्म कपड़े, भड़का दलित समाज, देखें वीडियो-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अफजलगढ़ के शेरगढ़ के रहने वाले तीन मजदूर नरसिंह,नन्हे और इनका एक अन्य साथी बाइक पर सवार होकर अफजलगढ़ मजदूरी करने जा रहे थे। इसी बीच तीनों अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गर्इ। जबकि स्थानीय लोगों ने इनके एक साथी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गर्इ। इस हादसे की सूचना पर मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल में छिपा है स्कूल में फांसी लगाने वाले छात्र-छात्रा की मौत का राज