3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘IAS’ ने थाने में एसपी से कही एेसी बात कि डाल दिया जेल में, देखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा में एसपी पर रोब गालिब कर खुद को 2001 बैच का आर्इएएस बताने वाला गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Jan 2019, 10:17 AM IST

greater noida

'IAS' ने थाने में एसपी से कही एेसी बात कि डाल दिया जेल में, देखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा. अब बड़े घर के पढ़े लिखे लोग भी गलत काम करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। सूरजपुर थाने की पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-15ए निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से फर्जी आईएएस का कार्ड बरामद किया है। आरोप है कि युवक अपने को आईएएस और इंकम टैक्स कमिश्नर बताकर पुलिस पर एक दुकान को खाली कराने का दबाव बना रहा था।

तेज रफ्तार का कहरः शादी की शाॅपिंग करके लौट रहे होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत 3 की मौत, वीडियो देख सहम जाएंगे-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-15ए निवासी अभय बहल पुत्र स्वर्गीय स्वतंत्र कुमार बहल सूरजपुर थाने पहुंचा और अपने आपको आईएएस अधिकारी इंकम टैक्स कमिश्नर बताकर पुलिस पर रोब झाड़ने लगा और एक दुकान को खाली कराने का दबाव बनाने लगा। उसने बताया कि उसकी एक दुकान पर किराएदार ने कब्जा कर रखा है आैर वह किराया भी नहीं दे रहा है। उसने एसपी से कहा कि पुलिस को तुरंत भेजकर दुकान को खाली कराया जाए। जब एसपी ने आर्इएएस से उसका कैडर पूछा तो उसने दिल्ली कैडर आैर 2001 बैच बताया। उसकी इस बात पर एसपी को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत सूरजपुर पुलिस को बुलाकर पूछताछ करने के लिए कहा। थाना प्रभारी ने पूछताछ की तो उसने अभय बहल नाम का फर्जी आईडी कार्ड मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया और आईएएस का विजिटिंग कार्ड दिखाया जो जांच में फर्जी पाया गया। फर्जी साबित होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- मोबाइल में छिपा है स्कूल में फांसी लगाने वाले छात्र-छात्रा की मौत का राज

एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि अभय बहल की बातचीत से पहले तो पता ही नहीं चला कि वह फर्जी भी हो सकता है, लेकिन कुछ बातें ऐसी हुर्इं जिससे उस पर शक हुआ। इसके बाद उसके दस्तावेज और दावों की जांच की गई तो सारा मामला सामने आ गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश