मुजफ्फरनगर

अनजाने शहर में प्रेमी को तलाशने के लिए भटक रही है ये युवती, इसकी दर्दभरी दास्तां सुन सहम जाएंगे, देखें वीडियो-

प्रेम में छली गर्इ इस युवती की दर्दभरी दास्तां सुन सहम जाएंगे आप
2 min read
muzaffarnagar
अनजाने शहर में प्रेमी को तलाशने के लिए भटक रही है ये युवती, इसकी दर्दभरी दास्तां सुन सहम जाएंगे, देखें वीडियो-

मुज़फ्फरनगर. एक ओर जहां देशवासी नव वर्ष के आगमन की खुशियां मना रहे हैं तो वहीं मुज़फ्फरनगर में एक प्रेमिका कड़ाके की सर्दी में अपने प्रेमी को अनजाने शहर में ढूढने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। बाजार में लाचार और हताश हालत में युवती को देखकर जब लोगों ने पीड़िता से बात की तो प्रेम में छली गर्इ युवती ने अपने साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना बताई। पीड़िता ने बताया कि उसे मुजफ्फरनगर निवासी युवक वाजिद की मिस कॉल आर्इ थी। इसके बाद बातचीत का सिलसिला मोहब्बत में बदल गया। इसके बाद पीड़ित युवती ने जाे बताया उसे सुनकर आप भी सहम जाएंगे।

सहारनपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि 8 महीने पहले मेरी मिल काॅल के बाद मुजफ्फरनगर निवासी वाजिद नाम के युवक से बात हुई थी, फिर हम दोनों में प्यार हो गया। दो दिन पहले वह मुझसे मिलने आया था और मुझे मार्किट में शॉपिंग भी कराई। उसने कहा था कि तुझे बहुत प्यार करता हूं। तुझसे शादी भी करूंगा। उसने अपने दोस्त से भी मेरी बात कराई। उसके दोस्त ने बोला की ये तुझे बहुत चाहता है। जब वह मुझसे मिला तो उसने अपने मोबाइल से फोटो भी खींचे और वो मुजफ्फरनगर चला गया और कल उसने मुझे फोन किया की तू मुझसे मिलने आ जा, अगर नहीं आई तो मैं तेरे फोटो फेसबुक पर डाल दूंगा और तुझे बदनाम कर दूंगा। फिर उसने मुझे मिलने के लिए बुलाया मेरे पास पैसे भी नहीं थे। उसने कहा की बस वाले से मेरी बात करा देना।

जब मैं बस से मुज़फ्फरनगर बस स्टैंड पर आई तो उसने बस वाले को पैसे दे दिए और मुझे अपने साथ ले गया। उसके कुछ दोस्त भी उसके थे। वह मुझे एक होटल में ले गए। जहां हमने चाय पी। उसके दोस्त उसे समझा रहे थे। उसने मुझे कहा कि वापस चली जा मैं तुझे पांच दस दिन के बाद ले आऊंगा। मैंने कहा कि आधी रात हो गर्इ। अब में कहां जाउूंगी। वह मुझे ट्रेन से सहारनपुर ले आया और होटल में कमरा बुक कराया। उसने कमरे में मेरे साथ जबरदस्ती की। मैंने बहुत विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। सुबह होने पर पहले उसने मुझे नास्ता कराया। फिर कहने लगा की तुझे गुर्दे में दर्द हो रहा है। मैं तेरे लिए दवा लेकर आता हूं, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया। वह मेरा मोबाइल भी साथ ले गया है। मैंने उसका होटल में काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। फिर मैंने किसी से सो रुपये लिए और मुज़फ्फरनगर आ गर्इ। यहां आकर मैंने लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी को उसके बारे में नहीं पता है। वाजिद ने अपना और मेरा मोबाइल भी स्विच ऑफ किया हुआ है। मैं उसको सुबह से ढूढ़ रही हूं। अगर वह मिल गया तो मैं उससे कोर्ट मैरिज करुंगी। मेरे घर वाले मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं।

Updated on:
02 Jan 2019 02:37 pm
Published on:
02 Jan 2019 02:37 pm
Also Read
View All
Tamanna Malik Kanwar Yatra: बुर्का पहनकर फिर कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद संविधान का दिया हवाला

Tarun Khatik Kanwar Yatra: शिव भक्ति के साथ इंसाफ की गुहार! भाई की याद में निकली अनोखी कांवड़, होली के दिन हुई थी तरुण खटीक की हत्या

POCSO Court Verdict: ‘विवाह से दुष्कर्म का अपराध खत्म नहीं होता’, शादी के बाद भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित को क्या आप जानते हैं? ‘जिम वाली कांवड़’ निकालने की वजह भी बताई

कांवड़ यात्रा: 4 से 12 अगस्त तक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पूरी तरह बंद, भारी वाहनों पर 30 जुलाई से ‘नो एंट्री’