मुजफ्फरनगर

गोवंश ले जा रहे युवकों को बेरहमी से पीटा, हिंदू गोरक्षा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार, 30 लाेगों पर केस दर्ज

हिंदू गो रक्षा दल के सदस्यों ने समुदाय विशेष के दो युवकों का जुलूस निकालकर सरेराह बेल्टों से पीटा
3 min read
shamli
गोवंश ले जा रहे युवकों को बेरहमी से पीटा, हिंदू गोरक्षा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार, 30 लाेगों पर केस दर्ज

शामली. जिले में हिंदू गो रक्षा दल के नाम पर कार्यकर्ताओं की गुंडई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हिंदू गो रक्षा दल के लोग समुदाय विशेष के दो युवकों का जुलूस निकालकर सरेराह उनकी बेल्टों से पिटाई कर रहे हैं। इन दोनों युवकों पर गोवंश चोरी करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस ने हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज बंसल को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड का है। जहां एक पिकअप गाड़ी में दो गोवंशों को लादकर ले जा रहे 4 लोगों को गो रक्षा दल और हिंदू संगठनों के लोगों ने देख लिया। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार्यकर्ताओं के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह गाड़ी को रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चार युवक सवार थे। इनमें से दो युवक गाड़ी से कूदकर फरार हो गए और दो युवकों को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया। मौके से 2 गोवंश को भी बरामद किया गया। इसके बाद मौके से पकड़े गए दोनों युवकों की हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर जमकर बेल्ट, लात-घूसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान राह चलते लोग दोनों युवकों की पिटाई देख तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी इन दोनों युवकों को गो रक्षा दल के नाम पर गुंडई कर रहे इन लोगों के चंगुल से छुड़ाने की जहमत तक नहीं उठाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद गो रक्षा दल के लोगों ने दोनों युवकों को आदर्श मंडी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

काटने के लिए ले जा रहे थे गोवंश

पकड़े एक आरोपियों ने अपने नाम दिलशाद पुत्र शौकत, शहजाद पुत्र असगर निवासीगण गांव कुड़ाना बताए। मामले में हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज बंसल पुत्र पदम प्रकाश निवासी श्रीपाल विहार शामली की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी से बरामद गोवंश कटान के लिए जा रहे थे। उधर, एसओ आदर्श मंडी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।

हिंदू गोरक्षा दल के 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गनीमत रही कि इसी दौरान दो सिपाही मौके पर पहुंचे तथा भीड़ से दोनों युवकों को छुड़ा लिया था। यदि पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंच पाती, तो बड़ी घटना हो सकती थी। मामले को गंभीरता को लेते हुए आदर्श मंडी थाना पुलिस ने हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज बंसल सहित 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Published on:
21 Aug 2018 10:35 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी