9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: सरेआम भद्दे कमेंट कर रहा था युवक, स्कूली छात्रा ने चप्पल निकाली और जमीन पर गिरा-गिराकर सिखाया सबक

पुलिस के सामने ही छेड़छाड़ करने वाले मनचले को स्कूली छात्रा ने जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Aug 2018, 12:32 PM IST

bijnor

VIDEO: सरेआम भद्दे कमेंट कर रहा था युवक, स्कूली छात्रा ने चप्पल निकाली और जमीन पर गिरा-गिराकर सिखाया सबक

बिजनौर. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया था, लेकिन पुलिस विभाग की लापरवाही कहें या इच्छा शक्ति की कमी, सूबे आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। खुलेआम बहन-बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला बिजनौर जिले के नजीबाबाद का है है। जहां एक मनचला एक छात्रा पर काफी दिन से भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहा था। इसी बीच स्कूली छात्रा ने युवक को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया भी, लेकिन मनचला अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हाल ही में जब छात्रा स्कूल जा रही थी तो फिर से मनचले ने भद्दे कमेंट किए। इस पर छात्रा गुस्से से लाल हो गई और सरेआम मनचले को पीटना शुरू कर दिया। छात्रा ने भीड़ के बीच मनचले को चप्पल से जमकर पीटा। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्रा नहीं रुकी और पुलिस की मौजूदगी में भी मनचले को जमीन पर गिरा-गिराकर जमकर पीटा।

OMG: इंसान से ऐसे नरपिशाच बना युवक, एक-एक कर फावड़े से 9 लोगों को काटा और पीता रहा खून

दरअसल, मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र की आदर्श नगर पुलिस चौकी का है। छात्रा का आरोप है कि पिछले कई दिनों से आरोपी युवक उसे परेशान कर रहा था और आते-जाते उस पर भद्दे कमेंट करता था। जब भी वह उसे सड़क पर अकेला देखता तो उसके पीछे चलता और भद्दे-भद्दे कमेंट्स पास करता था। शनिवार को भी उसने यही किया। छात्रा ने बताया कि उसके मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने हिम्मत दिखाते हुए पैर से चप्‍पल निकाली और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। वहीं लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही।

बकरीद पर कुर्बानी को लेकर सीएम योगी ने सुनाया यह फरमान, पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मनचले को चौकी ले गई। वहीं पीछे-पीछे छात्रा भी पहुंच गई और पुलिस हिरासत में ही मनचले को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में छात्रा के साथ भीड़ ने भी मनचले को जमीन पर गिरा-गिराकर जमकर पीटा। लोगों को कहना था कि मनचले को सबक सिखाना चाहिए, ताकि वो दोबारा ऐसी हरकत न करे। वहीं, आदर्श नगर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस शुभ घड़ी में भार्इ को बांधे राखी तो रिश्ते होंगे मजबूत, देखें वीडियो-