दरअसल, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव का रहने वाले संजीव की क्षेत्र में गुंडई चलती है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम संजीव नशे में धुत गांव में बुजुर्ग रतन सिंह की दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। बिना पैसे सामान देने से दुकानदार ने मना कर दिया। इससे गुस्साया संजीव सीधे अपने घर गया आैर वहां से फावड़ा लेकर उसकी दुकान पर पहुंच गया। उसके ऊपर खून सवार था उसने पहुंचते ही रतन की गर्दन आैर सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए। यह देख पास खड़े एक अन्य बुजुर्ग हरपाल ने उसे रोकने का प्रयास किया तो संजीव ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद रास्ते में जो भी आया, वह फावड़े से उसे काटता चला गया। इसमें महिला, युवती व अन्य तीन ग्रामीणों पर फावड़े से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह फावड़ा लेकर जिधर से भी गुजरा, भगदड़ मचती चली गर्इ। वह नरपिशाच की तरह हरकते कर रहा था। जिसे भी वह फावड़े से काटता उसका खून चाट लेता था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो काफी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।