मुजफ्फरनगर

जेके सीमेंट के इंजीनियर की हत्या कर जंगल में फेंका, देखें वीडियो-

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर निवासी लापता इंजीनियर का शव जंगल से बरामद
2 min read
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. खतौली कोतवाली क्षेत्र एक गांव से रविवार शाम से लापता जेके सीमेंट के इंजीनियर का शव सोमवार को जंगल से बरामद हुआ है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव उठाने को लेकर जमकर हंगामा किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल गुस्साए परिजनों को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़े- यूपी पुलिस का खौफ: थाने पहुंचा कुख्यात, गिड़गिड़ाते हुए बोला- साहब गोली मत मारना

दरअसल मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर का है। जहां गांव के ही रहने वाले सिविल इंजीनियर हिमांशु का शव जंगल से मिला है। बताया जा रहा है कि हिमांशु रविवार शाम से लापता था, जिसका शव सोमवार को खतौली कोतवाली क्षेत्र की गणेशपुरी कालोनी के पास के जंगल से बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि हिमांशु जेके सीमेंट कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। चचेरे भाई मुकेश कुमार ने बताया कि हिमांशु ने सात फरवरी को नौकरी के लिए अपने एक दोस्त को एक लाख रुपये दिए थे। नौकरी नहीं मिलने के कार रुपयों का विवाद चल रहा था। रविवार शाम उसके दोस्तों ने फोन कर हिमांशु को बुलाया था। उसके बाद हिमांशु रात को घर नहीं लौटा और सोमवार को उसका शव जंगल से मिला है।

वहीं सीओ खतौली की मानें तो हिमांशु का उसके दोस्त मोहित से पैसों के लेनदेन में विवाद चल रहा था। उसी पर परिजनों ने शक जाहिर किया है। बहराल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on:
20 Feb 2018 12:20 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी