मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar: खेत में किसान को मिली 60 कुंतल की तोप- देखें Video

Highlights Muzaffarnagar के पुरकाजी थानाक्षेत्र के हरी नगर गांव में मिली तोप जेसीबी की मदद से जमीन से निकाली गई भारी भरकम तोप सूली वाला बाग में रखी गई अंग्रेजों के जमाने की तोप

2 min read
vlcsnap-2020-01-21-09h23m46s845.png

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना पुरकाजी क्षेत्र के में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव हरिनगर में एक किसान को अपने खेत मे खुदाई के दौरान एक भारी भरकम तोप मिली। इसकी सूचना पर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुखी ने भारतीय किसान यूनियन (BKU) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर तोप को जेसीबी (JCB) की मदद से जमीन से बाहर निकाला। तोप को खेत से निकालकर ढोल-बाजे और नगाड़ों के साथ पुरकाजी के सूली वाला बाग लाया गया। वहां पर इस तोप को रखा गया है। यह तोप ब्रिटिश शासन काल की बताई जा रही है।

सूली वाला बाग का इतिहास

मामला मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के पुरकाजी थानाक्षेत्र के हरी नगर गांव का है। वहां पर भारी-भरकम तोप निकलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुरकाजी पुलिस व पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारुखी ने किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर तोप को जेसीबी की सहायता से जमीन से बाहर निकाला। जहीर फारुखी ने बताया कि यह तोप ब्रिटिश शासन काल की है। इस तोप को फिलहाल पुरकाजी में सूली वाला बाग पर लाया गया है। सूली वाला बाग में सन् 1857 में अंग्रेजों ने कई हिंदुस्तानियों को फांसी पर चढ़ाया था। उसी सूली वाला बाग में अब इस तोप को रखा जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि तोप का वजन करीब 60 कुंतल है। उन्‍होंने उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। फिलहाल इस तोप को पुलिस और ग्रामीणों की देखरेख में सूली वाला बाग में ही रखा जा रहा है।

एसएसपी और डीएम के रखी हैं दो तोप

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि यह अंग्रेजी शासन की तोप है। जब सूली वाला बाग में लोगों को सूली पर लटकाया गया था, यह उसी समय के हथियार हैं। हरि नगर में पहले भी तीन तोप निकल चुकी हैं। आज यह निकली है। हम 5 साल से इसकी निगरानी कर रहे थे आज किसान के खेत खाली हुए तो खुदाई के समय यह तोप निकल आई। यह यहां के शहीदों के शौर्य का प्रतीक है। सूली वाला बाग में 400 से ज्यादा लोग शहीद हुए हैं। उनके सम्मान में यह तोप रखी जाएगी। इससे पहले जो तोप हरिनगर से निकली थी, उनमें से एक एसएसपी (SSP) और एक डीएम (DM) के यहां पर रखी है। अगर प्रशासन इसे यहां से हटाने का प्रयास करेगा, तो उन तोपों को भी वहां से हटा दिया जाएगा।

Updated on:
21 Jan 2020 11:28 am
Published on:
21 Jan 2020 09:39 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा