मुजफ्फरनगर

यूपी के मुजफ्फरनगर में जंगल के बीचों-बीच चल रही थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री

पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करते हुए एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। यह भी हथियार जंगल में बनाए जा रहे थे।

2 min read
mzn.jpg
पकड़े गए अवैध हथियार

मुजफ्फरनगर . थाना खतौली पुलिस ने जंगल में चलाई जा रही एक तमंचा फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए मौके से भारी मात्रा में बने अध-बने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इन लोगों ने जिन्हें अभी तक हथियार सप्लाई किए हैं अब उनके बारे में छानबीन की जा रही है।

अवैध तमंचा फैक्ट्रियों का गढ़ बन चुके जनपद मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) में आए दिन तमंचा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है। पिछले दिनों पंचायत चुनाव के दौरान जनपद से दर्जनों तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई थी जिसके चलते बुधवार को थाना खतौली कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सफेदा रोड पर एक बंद पडे घर में छापेमारी करते हुए मौके से एक अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी मोनू पुत्र मूलचंद निवासी गाजीपुर थाना खतौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 तमंचे तैयार बने हुए और भारी मात्रा में अधबने तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है कि आरोपी किसके कहने पर तमंचे तैयार कर रहा था कहां यह तमंचे बेचे जाने थे और इस गैंग में कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह सारी जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated on:
12 Aug 2021 07:00 pm
Published on:
12 Aug 2021 06:59 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा