मुजफ्फरनगर

नगरपालिका के कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता के घर के बाहर फेंका 50 क्विंटल कचरा

Khatauli Municipal Corporation : मुजफ्फरनगर के खतौली में टैक्स विवाद को लेकर सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता जमील अंसारी के घर के बाहर 50 क्विंटल कूड़ा फेंक दिया। विरोध कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई हिरासत में।

2 min read
कांग्रेस नेता के घर के बाहर फेंका 50 क्विंटल कचरा, PC- Video Grab

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर पालिका के सफाई कर्मचारी तीन ट्रॉलियों में भरकर करीब 50 क्विंटल कूड़ा कांग्रेस नेता जमील अंसारी के घर के बाहर पलट आए। इस घटना के बाद पुलिस और कर्मचारियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

बंगाल में भाजपा की जीत का बृजभूषण शरण सिंह ने इस बड़े नेता को दिया क्रेडिट, बता दिया ‘हनुमान’

₹4 लाख का टैक्स बकाया

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, कांग्रेस नेता जमील अंसारी (जो चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुके हैं) के नाम जीटी रोड स्थित मार्केट में 4 दुकानें अलॉट हैं। इन दुकानों पर करीब चार लाख रुपये का टैक्स बकाया है। आरोप है कि सोमवार को जब कर्मचारी नोटिस देने पहुंचे, तो जमील अंसारी ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। साथ ही, उन्होंने अधिशासी अधिकारी (EO) से भी फोन पर बदतमीजी से बात की।

पुलिस से नगरपालिका कर्मचारियों की हुई झड़प

अपने अधिकारी और साथियों के साथ हुए दुर्व्यवहार से नाराज सफाई कर्मचारी मंगलवार सुबह जमील अंसारी के घर पहुंचे और मुख्य द्वार पर कूड़े का ढेर लगा दिया। 2 घंटे तक कूड़ा पड़े रहने से इलाके में दुर्गंध फैल गई। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो करीब 50 कर्मचारी उनसे भिड़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि समेत कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

अध्यक्ष की हिरासत और पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल का ऐलान कर दिया। नगर पालिका परिसर में जमा कर्मचारियों ने मांग की कि जब तक कांग्रेस नेता जमील अंसारी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शहर में सफाई कार्य ठप रहेगा।

कांग्रेस नेता का पक्ष: जमील अंसारी के बेटे रुमान ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि दुकानों पर कोई निर्माण नहीं हुआ है, केवल छत अलॉट है, इसलिए किराया वसूली विवादित है। उन्होंने किसी भी तरह की गाली-गलौज से इनकार किया है।

प्रशासन का रुख: सीओ रूपाली राय चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद के बाद यह स्थिति पैदा हुई थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री के बावजूद अवैध वसूली, बदायूं में वाहन चालकों से वसूले 970 रुपये तक
Published on:
05 May 2026 07:47 pm
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो