मुजफ्फरनगर

अब कर्नाटक मामले में कूदी साध्वी प्राची, राहुल गांधी के बारे में कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप

हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी विहिप नेत्री साध्वी प्राची
2 min read
Sadhvi Prachi
अब कर्नाटक मामले में कूदी साध्वी प्राची, राहुल गांधी के बारे में कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप

मुजफ्फरनगर। कर्नाटक में हुए हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव को लेकर देश की राजनीति में भूचाल जोरों पर है, जिसमें राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली विहिप नेत्री साध्वी प्राची आर्य ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को पाकिस्तान भेजने की चेतावनी दे डाली।

हरिद्वार से दिल्ली जा रही विहिप नेत्री साध्वी प्राची आर्य ने कहा कि कांग्रेस जो कर रही है पूरा देश उसकी नौटंकी देख रहा है। पूरे देश की नजर इस समय कांग्रेस की नौटंकी पर है। कांग्रेस आरोप लगा रही है। केवल आरोप और प्रत्यारोप लगाना इनका काम रह गया है। कांग्रेस ने मानवाधिकार की हत्या की है। मानवाधिकार का हनन किया है। अब मैं पूछना चाहती हूं कि इस समय इनका मानवाधिकार आखिर कहां है। क्या यह कांग्रेस के दलालों की रक्षा के लिए है? कांग्रेस ने विधायकों के अपहरण किए हुए हैं कर्नाटक की 3 करोड़ जनता ने उन्हें चुन करके भेजा है।

यह भी पढ़ें-कैरानाा उपचुनाव: लोकदल अध्यक्ष ने अजीत सिंह पर लगाया इतना गंभीर आरोप कि मच गई खलबली

साध्वी प्राची ने कहा कि कर्नाटक के विधायकों का कांग्रेस ने अपहरण किया हुआ है। उनके परिवार वाले परेशान हैं। आखिर वह कहां हैं। मानवाधिकार सोया हुआ है। केवल आतंकवादियों की आवाज उठाने के लिए 12:00 बजे कोर्ट खुलते हैं। अब आवाज क्यों नहीं उठा रही है। मैं कर्नाटक की नौटंकी को देख करके इतनी परेशान हूं कि मैं सुप्रीम कोर्ट जाकर 12:00 बजे कोर्ट खुलवाऊं। मैं पूछती हूं कि आखिर इन विधायकों का कसूर क्या है। यह जनता के चुने हुए नेता हैं। जनता ने इन्हें विधायक बनाया है। इनको आखिर बंधक बनाने का अधिकार किसने दिया। इनकी आत्मा की आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही है। इनको बंधक बनाकर कांग्रेस ने इनको अपनी गलबईयों में रखा हुआ है। यह पता चलना चाहिए और मैं निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी। मैं मानवाधिकार आयोग से भी पूछती हूं कि क्या आपको दिखाई नहीं दे रहा। उनकी आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं।

राहुल गांधी बार-बार सेनाध्यक्ष बिपिन रावत पर प्रहार करते हैं न उन्हें कोर्ट पर भरोसा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कहा कि कोर्ट पर भरोसा नहीं है। हिंदुस्तान में क्यों रह रहे हैं। मैं गृहमंत्री से निवेदन करूंगी कि कांग्रेस का जो नेहरू खानदान है। इसकी तुरंत सुरक्षा वापस हटाई जाए, क्योंकि सेना को गाली देते हैं। सेनाध्यक्ष बिपिन रावत को यह राहुल गांधी गली का गुंडा बताता है। इसकी सुरक्षा हटा देनी चाहिए और जब राहुल गांधी कह रहे हैं कि न सेना पर भरोसा है न कोर्ट पर भरोसा है तो फिर हिंदुस्तान में रह क्यों रहे हैं? तुम्हें पाकिस्तान से इतना प्यार है तो जाओ रोक कौन रहा है तुम्हें?

घाटी में रमजान के दौरान सेना की कार्रवाई पर रोक लगाने के सवाल पर साध्वी पहले तो कन्नी काटती नजर आईं। मगर बाद में उन्होंने कहा कि हम भी नहीं चाहते कि रमजान में प्रहार न किया जाए और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। लेकिन आतंकवादी प्रहार करेगा तो ईंट का जवाब पत्थर से देना पड़ेगा। लातों के भूत बातों से नहीं मानते कितना भी आप उनको दूध पिलाओ वह सांप हैं। सांप काटने से बाज नहीं आ सकते। उनका इलाज होना चाहिए।

Published on:
19 May 2018 05:53 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी