मुजफ्फरनगर

बड़ी खबर : भाजपा नेता के स्कूल की वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

भाजपा नेता की स्कूल की वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।
2 min read
van
बड़ी खबर : भाजपा नेता के स्कूल की वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

शामली। जहां एक तरफ केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार नए हाईवे आदि का शुभारंभ कर रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश में दुघटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला अब शामली का आया है जिसमें भाजपा नेता की स्कूल की वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि स्कूल वैन और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि स्कूली वैन के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं वैन में बैठे करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। यह स्कूल भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल का है।

आपको बता दें कि यह हादसा जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर हुआ। शामली नगर के सेंट आरसी कान्वेंट पब्लिक स्कूल की वैन स्कूली बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह मेरठ करनाल हाईवे पर पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने से वैन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वैन चालक की हालत हुई नाजुक बनी हुई है।

आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल बच्चों को राहगीरों ने किसी तरह स्कूल वैन से निकालकर शामली नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। यह स्कूल नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल व भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मीनू संगल का है। एसपी शामली दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हादसा करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है, जबकि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Published on:
18 Sept 2018 05:39 pm
Also Read
View All
‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी

मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में 24 घंटे काम और खाने को सिर्फ एक सूखी रोटी, भागने की कोशिश की तो पीछे छोड़ देते थे पिटबुल कुत्ता!