26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल के इस कारनामे के चलते पार्क में पढ़ाई करने को मजबूर हैं छात्र

पेरेंट्स का कहना है कि आने वाली 22 तारीख से बच्चों की परीक्षा है। जिसकी तैयारी वह सुचारु रुप से नहीं कर पा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Sep 2018, 4:01 PM IST

board

स्कूल के इस कारनामे के चलते पार्क में पढ़ाई करने को मजबूर हैं छात्र

गाजियाबाद। विजय नगर इलाके में स्थित एक निजी स्कूल पिछले 3 दिन से बंद है। जिसके चलते यहां पढ़ने वाले बच्चे और उनके पेरेंट्स काफी परेशान हैं। पेरेंट्स का कहना है कि आने वाली 22 तारीख से बच्चों की परीक्षा है। जिसकी तैयारी वह सुचारु रुप से नहीं कर पा रहे हैं। अब मजबूरी में सभी बच्चों के पेरेंट्स ने यह निर्णय लिया है कि बच्चों की सुचारू रूप से पढ़ाई कराने के लिए उन्हें एक पार्क में पढ़ाएंहगे जाएगा। इसके चलते मंगलवार की सुबह पार्क में ही बच्चों की क्लास लगाई गई।

यह भी पढ़ें : सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेस प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘छोड़ देंगे पढ़ाई’

बताते चलें कि गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल की मनमानी सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने स्कूल खोलने से इंकार कर दिया है क्योंकि उस पर पेरेंट्स ने बच्चों से मारपीट का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इसी वजह से अब पेरेंट्स अपने बच्चों को पार्क में पढ़ा रहे हैं। जिससे उनका साल बर्बाद ना हो। पेरेंट्स का कहना है कि पिछले 6 महीने से बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से फीस जमा करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें लगातार बाध्य किया जाता रहा है, जिसका विरोध कई बार स्कूल के गेट पर भी किया गया लेकिन हाल में ही 4 दिन पहले कुछ बच्चों को शारीरिक प्रताड़ित किया गया।

यह भी पढ़ें : इस 'BJP नेता' और पूर्व अफसर के ठिकानों पर CBI व IT की छापेमारी जारी, सपा-बसपा सरकार में था रसूख

जिसके चलते सभी पेरेंट्स और गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी थाना विजय नगर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन और आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी प्रथम के आदेश पर स्कूल प्रबंधन और आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। इस कार्रवाई से नाराज होकर स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के गेट पर ताला लगाया है और गेट पर एक गार्ड खड़ा कर दिया गया है। ताकि गेट के अंदर कोई भी प्रवेश ना कर सके।

यह भी पढ़ें : इस जिले में हुई ऐसी अनोखी चोरी कि हैरत में पड़ गई पुलिस, लोगों में आक्रोश

पेरेंट्स का कहना है कि आगामी 22 तारीख से बच्चों की परीक्षा होनी है। वहीं स्कूल ना जाने के चलते बच्चों की तैयारी पूरी नहीं हो पा रही है और बच्चे ठीक से घर पर नहीं पढ़ पा रहे हैं। जिसके चलते अब सभी लोगों ने यह फैसला लिया है कि एक पार्क के अंदर ही बच्चों की पढ़ाई कराई जाए ताकि बच्चे अपनी परीक्षाओं की तैयारी ठीक से कर सकें।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग