26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जिले में हुई ऐसी अनोखी चोरी कि हैरत में पड़ गई पुलिस, लोगों में आक्रोश

लोगों का कहना है कि जब वे शिकायत करने कोतवाली आए तो पुलिसवालों ने उनसे कहा कि मुकदमा दर्ज़ करने से क्या मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Sep 2018, 7:09 PM IST

4 bikes theft within 24 hours in chennai

4 bikes theft within 24 hours in chennai

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा इलाके पशु चोरों का गिरोह सक्रिय है जो गरीबों के आजीविका के साधन यानि उनके पशुधन को चोरी कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में इन पशु चोरों ने कस्बे से 25 बकरियां और दो भैंस चोरी कर ले गए। लगातार हो रही चोरियों के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण रबूपुरा कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने चोरों को गिरफ्तार कर लगातार हो रही चोरियों पर लगाम लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें : अस्पताल में युवक की महिला ने चप्पलों से जमकर की पिटाई

वहीं पुलिस को सूचना मिली है कि तीन अज्ञात चोर जेवर कोतवाली एरिया से भैंस की चोरी कर रबूपुरा कोतवाली एरिया में होते हुए जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया और 2 भैंस व टाटा मैजिक गाड़ी भी पकड़े गए चोरों से बरामद की है।

यह भी पढ़ें : अचार फैक्ट्री के बेसमेंट में 3 मजदूरों की मौत के जिम्मेदार के लिए एसएसपी ने कही यह बात

पुलिस के आला अधिकारी पकड़े गए चोरों से जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं कि उन्होंने कहां-कहां अब तक वारदातें की हैं और उनके गैंग में कितने सदस्य हैं। देवेंदर कुमार नामक भैंस पालक ने बताया कि उनके घेर की दीवार काट कर पशु चोरों ने उनकी दो भैसें चोरी कर ली। उनका कहना है कि जब वे शिकायत करने कोतवाली आए तो पुलिसवालों ने उनसे कहा कि मुकदमा दर्ज़ करने से क्या मिलेगा। हम तुम्हारी भैसों को ढूंढ कर वापस करा देंगे।

यह भी पढ़ें : 'मायाजाल में फंसा महागठबंधन', इन सीटों पर बसपा की नजर

कस्बे में रहने वाली रामवती कहती हैं कि रात के दो बजे छोटे ट्रक में 25 बकरियों को चोर भर रहे थे। आवाज सुन कर जब मैं बाहर निकली तो वह गाड़ी लेकर मेरे सामने ही भाग निकले। पुलिस से शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की। जो चोर पुलिस ने आज पकड़े हैं उनमें एक था। पुलिस का कहना है कि तीन भैंस चोरों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि अभी तक उन्होंने कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग