मुजफ्फरनगर

छात्रा ने प्रेमी को दे दिया कुछ ऐसा कि नाराज हो गए परिजन और छात्र को कर लिया किडनैप

बताया जा रहा है कि छात्र का शामली के एक गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से दो लाख रुपए उधार लिए थे।

2 min read
kidnap
छात्रा ने प्रेमी को दे दिया कुछ ऐसा कि नाराज हो गए परिजन और छात्र को कर लिया किडनैप

शामली। शहर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुए छात्र के अपहरण मामले का शामली कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में छात्र की गर्लफ्रेंड के दो परिजनों सहित पांच के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने छात्र को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

इसलिए किया था अपहरण

बताया जा रहा है कि छात्र का शामली के एक गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से करीब दो लाख रुपए उधार लिए थे और गिफ्ट में गर्लफ्रेंड ने छात्र को एक सोने की अंगूठी और चैन दी थी। जिसका छात्र की गर्लफ्रेंड के परिजनों को पता चल गया था। जिसके बाद उन्होंने छात्र से रुपए और गिफ्ट में दिए सोने के जेवर और रुपए की मांग की थी। लेकिन छात्र वापस नहीं दे पाया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने छात्र का लिया और फिरौती की मांग की थी।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

शामली सदर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के अपहरण की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। छात्र को शामली के गांव से बरामद किया गया है। छात्र फिलहाल अपने परिजनों के साथ है।

यह था घटना क्रम

बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब साढे 3 बजे आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी छात्र घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए शामली आया था। इस बीच छात्र का शहर के माजरा रोड से बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। दिनदहाड़े हुई अपहरण की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। जिसके बाद बदमाशों ने छात्र के चाचा के फोन पर कॉल कर दो लाख रूपए की फिरौती की रकम मांगी थी।

जिसके बाद एसपी दिनेश कुमार ने घटना के खुलासे के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ने के आदेश दिए थे और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल के लिए एडिशनल एसपी अजय प्रताप सिंह और शामली सीओ सिटी अशोक कुमार को लगाया था। दोनों ही अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए छात्र के फोन को सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन पता कर आई। जिसके बाद पुलिस ने छात्र को पास के ही एक गांव हाथी करौदा से बरामद कर लिया।

Published on:
05 Oct 2018 04:24 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा