जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करती थी। किशोरी का गांव के ही एक दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 29 सितंबर की रात करीब 3 बजे वह घर से लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने सेक्टर-24 थाने में बेटी के अपहरण करने का केस दर्ज करा दिया और गांव के ही कासिम नामक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। वहीं अब परिजनों का आरोप है कि एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि लगातार फोन पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी मिल रही है।