मुजफ्फरनगर

मुठभेड़ में पकड़े गए बदामाशों ने किया सनसनीखेज खुलासा, बताया, क्यों बेटियों ने ही कराई पैसे देकर पिता की हत्या

पुलिस मुठभेड़ में दरोगा की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Muzaffarnagar
मुठभेड़ में पकड़े गए बदामाशों ने किया सनसनीखेज खुलासा, बताया, क्यों बेटियों ने ही कराई पैसे देकर पिता की हत्या

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली है। जब मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जब पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछ-ताछ की तो उनके होश फाक्ता हो गए। क्योंकि जिन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई वो तीन दिन पहले एक दरोगा की हत्या के आरोपी निकले। पुलिस अब ममाले की छानबीन में जुटी है। वहीं इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है।

दरअसल मंगलवार देर रात थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं तभी पुलिस ने घेराबंदी कर जैसे ही बदमाशों को रोकना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। लेकिन पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे बइक सवार बदमाशों के घायल कर दिया जिससे वे वहीं गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ की गई तो पुलिस हैरान रह गई। क्योंकि तीन दिन पहले ही शाहजहांपुर में तैनात दरोगा मेहरबान अली की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने खुलासा किया कि एक लाख रुपये लेकर उन्होंने दरोगा की हत्या की थी। इन दोनों हत्यारोपियों पर मेहरबान अली की हत्या मामले में 5-5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

आपको बता दें कि शाहजहांपुर में तीन दिन पहले हुई दरोगा की हत्या के मामले में शाहजहांपुर की पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दरोगा की पत्नी और उसकी चार बेटियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक परिवार ने दरोगा की हत्या महज इसलिए की वह अपनी बेटियों के गलत चाल-चलन और उनके पहनावे का विरोध करता था। जिससे गुस्से में आकर पत्नी और उसकी चार बेटियों ने भाड़े के हत्यारों से दरोगा की हत्या करवाई थी। हालाकि वारदात कों अंजाम दे रहे सभी की वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। लेकिन शाहजहांपुर पुलिस के हाथ सुपारी किलर्स तक नहीं पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: मिलिए देसी 'सुपरमैन' से, कुछ इस तरह बचाता है लोगों की जिंदगी

वहीं पुलिस ने सिपाही और दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस अभी जांच में जुटी है कि अब तक ये कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Published on:
27 Jun 2018 10:45 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा