दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी का है। जहां के रहने वाले कृष्ण कुमार पुत्र चन्दरू का परिवार शादी समारोह में बर्तन साफ कर गुजर-बसर कर रहा है। आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से सवर्ण जाति का एक परिवार कृष्ण के परिवार के साथ लगातार मारपीट, धक्का-मुक्की व बदसलूकी करता चला आ रहा है। दो दिन पूर्व आरोपी अनुज कुमार पुत्र शारदादास ने सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने आई दलित परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। मगर पुलिस ने आरोपी को एक दिन बाद बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया था। इससे आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए।