मुरादाबाद. केंद्र सरकार ने मानसून सत्र में तीन तलाक पर पाबंदी संबंधी विधेयक को पारित कराने का एेलान कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह विधेयक लागू हो जाएगा, लेकिन इसके बावजूद तीन तलाक के मामलों में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र का है। जहां सऊदी अरब से वीडियाे कॉलिंग कर पत्नी को तीन तलाक दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने तीन बेटियों को जन्म दिया है। इतना ही नहीं इस मामले की शिकायत एसपी देहात से करने पर ससुरालियों ने पीड़िता का सामान घर से बाहर फेंककर अब उसके कमरे पर ताला लगा दिया है।