घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना संदिग्ध लगी। पुलिस महिला और रिक्शा चालक को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पूरा मामला फर्जी निकला। दरअसल, महिला और रिक्शा चालक ने एक पक्ष से रुपया लेकर मुकीम और उसके भाई नदीम को झूठे सामूहिक दुष्कर्म केस फंसाकर फैसले का दबाव बनाना चाहते थे। अब पुलिस झूठा केस दर्ज कराने वालों की तलाश में दबिश दे रही है।