नोएडा. कहते है प्यार अनमोल होता है, लेकिन वह एक मॉडर्न खयालात की युवती थी। उसे प्यार के साथ प्यार की कीमत भी चाहिए थी। हॉर्टिकल्चर में ठेकेदार से उसे प्यार हो गया और प्यार की कीमत के लिए उसने अपने प्रेमी को ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब प्रेमी ने इसका विरोध किया और समझाया तो युवती ने अपने प्यार का दी एंड करते हुए प्रेमी को मौत की नींद सुला दिया। ये कोई फिल्म की कहानी नहीं है एक हकीकत है। कोतवाली दनकौर क्षेत्र झालड़ा गांव के पास ट्यूबवेल की हौदी में शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों की शिकायत पर युवती को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।