मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हाद्सा कार सवार तीन की मौत दो की हालत गंभीर

पानी-पत खटीमा मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों काे किसी तरह कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2021, 11:51 PM IST
car_accident.jpg
car accident in muizaffarnagar

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) पानी-पत खटीमा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार काे टक्कर मार दी। यह accident टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार कुल पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हैं। इनमें से भी एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। मृतकों व घायलों की पहचान के बाद पुलिस ने उनके परिजनाें काे दुर्घटना की सूचना दी।

यह घटना car accident मुजफ्फरनगर में थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर गांव काजी खेड़ा के निकट हुई। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना तितावी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और कार में फंसे मृतकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर उनका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में एक व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है।

जानकारी के अऩुसार अरुण कुमार उर्फ मोनू पुत्र कंवर पाल, रजत कुमार पुत्र अमन सिंह , प्रिंस पुत्र रामकुमार निवासी रायपुरा जिला करनाल हरियाणा , आकाश पुत्र मुकेश और विकास पुत्र प्रवीण निवासी गुजर हेडी जनपद शामली कार में सवार होकर जनपद मुज़फ्फरनगर से शामली की ओर जा रहे थे। शामली से मुज़फ्फरनगर की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने इनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कार के परखच्चे उड़ गए जिसमे कार में सवार अरुण कुमार उर्फ मोनू पुत्र कंवर पाल, रजत कुमार पुत्र अमन सिंह , प्रिंस पुत्र रामकुमार निवासी रायपुरा जिला करनाल हरियाणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि आकाश पुत्र मुकेश और विकास पुत्र प्रवीण निवासी गुजर हेडी जनपद शामली गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया जहां आकाश पुत्र मुकेश की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेरठ रेफर कर दिया जबकि विकास पुत्र प्रवीण का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है पुलिस ने कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद वह निकाला और उनका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Updated on:
14 May 2021, 11:51 PM IST
Published on: