मुजफ्फरनगर

र्इदगाह के पास गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे 2 लोगों काे पुलिस ने एनकाउंटर में किया पस्त, देखें वीडियो-

थाना भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी के जंगल का मामला
less than 1 minute read
muzaffarnagar
र्इदगाह के पास गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे 2 लोगों काे पुलिस ने एनकाउंटर में किया पस्त

मुजफ्फरनगर. पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोकशी करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा कारतूस व गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर करते हुए गोकशों को जेल भेज दिया है।

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी के जंगल का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईदगाह के पास जंगल मे कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ईदगाह के पास जंगल में दबिश दी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को अपनी ओर आते देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास करने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गोकशों को घेरते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया।

सीआे भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस, एक चाकू, तराजू आैर गोकशी के औजार के साथ कटी हुई गाय की खाल बरामद की है। पकड़े गए गोकशों ने अपना नाम अहमद मिया व मुफीद बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
02 Feb 2019 01:12 pm
Published on:
02 Feb 2019 01:02 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी