नोएडा. किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को संसद भवन और प्रधानमंत्री का आवास घेरने के लिए दिल्ली कूच किया, जिसके चलते नोएडा से दिल्ली तक वाहनों से सड़कें जाम हो गर्इ। वहीं इस जाम में दो एम्बुलेंस भी फंस गर्इं, जो सड़क पर सायरन बजाती नजर आई। ये जाम नोएडा सेक्टर-125 से लेकर दिल्ली तक देखने को मिला। किसान अपनी मांगों को लेकर अड़ गए हैं। आज वे प्रधानमंत्री आवास घेरने का प्रयास कर सकते हैं। इस स्थिति में आज भी डीएनडी समेत दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि किसान डीएनडी पर ही मौजूद हैं। यातायात निरीक्षक यातायात को सामान्य करने के लिए मौके पर मौजूद हैं।