मुरादाबाद. रेप पीड़ित एक किशोरी के खेलने उम्र में ही मां बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 वर्षीय किशोरी ने जब बच्चे को जन्म दिया तो हर कोर्इ उसकी हिम्मत की दाद देता नजर आया। दरअसल, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने किशोरी की कम उम्र का हवाला देते हुए डिलीवरी करने से मना कर दिया था, लेकिन किशोरी बच्चे को जन्म देना चाहती थी। उसकी इसी हिम्मत को देखते हुए पुलिस ने अपने खर्च पर गर्भवती किशोरी को कर्इ निजी अस्पतालों में दिखाया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद एसएसपी मेरठ मेडिकल काॅलेज में वरिष्ठ चिकित्सकों से बात की आैर सीएमआे के साथ महिला डाॅक्टर की विशेष ड्यूटी लगार्इ गर्इ। इस तरह वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में रेप पीड़ित किशोरी ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्म दिया। चिकित्सकों की मानें तो जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस मौके पर अस्पताल के वार्ड में मिठार्इ भी बांटी गर्इ।