मुजफ्फरनगर

दोनों हाथों में लिए रिवॉल्वर से फायरिंग कर रहे युवक का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Highlights मुजफ्फरनगर के एक युवक का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। इस वीडियो में युवक दोनों हाथों से फायरिंग कर रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2020, 10:55 PM IST
img-20200609-wa0078_1.jpg
viral video

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया ( social media ) पर मुजफ्फरनगर के एक युवक वीडियो वायरल हाे रहा है। वायरल वीडियो ( viral video ) में युवक दोनों हाथों में लिए दाे अलग-अलग रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल हाेने के बाद पुलिस ( muzaffarnagar police ) ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला मुजफ्फरनगर का है। सोशल मीडिया ( social media) पर एक युवक का वीडियो वायरल हाे रहा है। यह वीडियो मंगलवार काे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी ने खुद इस वीडियो का संज्ञान लिया और वीडियो की जांच कराकर आराेपी की गिरफ्तारी की आदेश दिए।

युवक की पहचान थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी के रहने वाले आयुष पहलवान पुत्र प्रदीप के रूप में हुई है। युवक का पता चलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ धारा 3/25 (1A) (9) आयुध (सशोधन) अधिनियम 2019 में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के लिए धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है।

सीओ सिटी हरीश भदौरिया का कहना है कि वीडियो दिवाली का होने की बात सामने आ रही है। आराेपी के घर दबिश दी गई थी लेकिन वीडियो के वायरल हाेने के बाद से वह फरार है। जल्द आराेपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Updated on:
9 Jun 2020, 10:55 PM IST
Published on: