मुजफ्फरनगर

पैदल जा रही महिला के साथ मनचले ने की छेड़छाड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
fff.jpg

मुज़फ्फरनगर। जनपद में महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जिसमें स्कूटी सवार एक मनचले ने गली में पैदल जा रही महिला से छेड़छाड़ कर दी और फरार हो गया। महिला ने उस मनचले का दौड़कर पीछा भी किया मगर तब तक वह फरार हो चुका था। यह पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब किसी व्यक्ति ने सीसीटीवी फुटेज लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

उधर, दिनदहाड़े महिला से हुई छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया। दरअसल, मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं महिला से हुई छेड़छाड़ की घटना से हिंदूवादी संगठन में बेहद आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सीओ सिटी कुलदीप कुमार से मुलाकात कर छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत कॉलोनी का बताया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
28 Aug 2021 04:09 pm
Also Read
View All
युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी

मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में 24 घंटे काम और खाने को सिर्फ एक सूखी रोटी, भागने की कोशिश की तो पीछे छोड़ देते थे पिटबुल कुत्ता!

‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम