3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवैसी की पार्टी AIMIM से पार्षद की गोलियों से भूनकर हत्या, कुछ ही दूरी पर थी चौकी

घर के बाहर घात लगाए बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका। मौके पर एसपी सिटी और अन्य अधिकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Aug 2021, 1:35 PM IST

k.jpg

मेरठ। असददुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से मेरठ निगम के पार्षद की शनिवार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई। जिस जगह हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। उस स्थान से कुछ दूरी पर ही तीन पुलिस पिकेट हैं। बेखौफ हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद आराम से बाइक से फरार हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट और अफरातफरी से आसपास दहशत फैल गई। पार्षद का खून से लथपथ शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। किसी की हिम्मत पार्षद के पास तक जाने की नहीं हुई। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पार्षद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुटी हुई है। मौके पर एसपी सिटी विनीत भटनागर और कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के बाद अब मेरठ में ई-रिक्शा चालक को सरेराह महिला कास्टेबल ने पीटा

दरअसल, मेडिकल थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर स्थित एल ब्लाक तिराहे के पास एक अस्पताल के पास पार्षद जुबेर अंसारी रहते हैं। जिस जगह जुबेर अंसारी रहते हैं उसके आसपास कुछ दूरी पर तीन पुलिस चौकिया हैं। सबसे नजदीक पुलिस चौकी एल ब्लाक तिराहे की है। जुबेर अंसारी आज शनिवार की सुबह जब अपनी स्कॉर्पियो पर बैठने जा रही थे उसी दौरान उनके घर के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पार्षद अंसारी को हमलावरों ने बचने का भी मौका नहीं दिया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक सवार बदमाश तक तक पार्षद पर गोलियां बरसाते रहे जब तक उन्होंने प्राण नहीं त्याग दिए।

ताबड़तोड़ फायरिंग में पार्षद जुबेर अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद मानकर चल रही है। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जुबेर के पास से देहरादून स्थित प्रॉपर्टी के कुछ कागजात मिले है। माना जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद में ही जुबेर की हत्या की। पुलिस की टीम सभी लाइनों पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस की गिरफ्तारी पर पत्नी नूतन का आरोप, जब से किया चुनाव लड़ने का ऐलान तब से प्रताड़ित किया जा रहा परिवार

जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम और डाग स्‍कॉड टीम

माना जा रहा है कि पार्षद की हत्‍या प्रापर्टी के विवाद में किया गया है। पाषर्द जुबेर की हत्‍या को लेकर फॉरेंसिंक और डाग स्‍कॉड की टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है पाषर्द की हत्‍या के पीछे की वजह कुछ और भी हो सकती है। लेकिन अभी पुलिस प्रॉपर्टी विवाद ही हत्‍या की वजह माना रही है। लोगों ने बताया कि पार्षद मेरठ में एआईएमआईएम के लिए काम कर रहे थे। जो पार्टी के प्रचार प्रसार के साथ ही पार्टी को मजबूत करने की भूमिका निभा रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश