1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के बाद अब मेरठ में ई-रिक्शा चालक को सरेराह महिला कास्टेबल ने पीटा

मेरठ में घटी ये घटना महानगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे हापुड़ अडडे की है। जहां पर एक ई-रिक्शा चालक और महिला पुलिसकर्मी के बीच पहले कहासुनी हुई इसके बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Aug 2021, 11:50 AM IST

meerut_e_riksha.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आटो चालक और युवती के बीच मारपीट का मामला सोशल मीडिया की सुर्खियां अभी तक बना हुआ है। लेकिन, इसी बीच अब मेरठ में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें ई-रिक्शा चालक और एक महिला पुलिसकर्मी के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हाथ साफ किया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने दोनों को अलग किया और ई-रिक्शा चालका को थाने भेज दिया। जहां से उसका शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया गया। बीच सड़क बढ रही मारपीट की ये घटनाएं कहीं बड़ा रूप न ले लें।

यह भी पढ़ें : Gangster Badan Singh Baddo: बदन सिंह बद्दो की प्रेमिकाओं ने खोले हैरान करने वाले राज

कहासुनी के बाद हुई हाथापाई

मेरठ में घटी ये घटना महानगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे हापुड़ अडडे की है। जहां पर एक ई-रिक्शा चालक और महिला पुलिसकर्मी के बीच पहले कहासुनी हुई इसके बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर निवासी जावेद ई-रिक्शा चलाता है। जावेद के ई-रिक्शे में महिला सिपाही बैठी थी। हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचने पर ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा नहीं रोका। जिस पर महिला पुलिसकर्मी ने शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोगों ने दौड़कर ई-रिक्शा को रोक लिया। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने चालक को पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस ने शांति भंग में भेजा जेल

पहले तो ई-रिक्शा चालक ने हिम्मत दिखाते हुए महिला कांस्टेबल की मार बर्दाश्त कर ली। लेकिन जब महिला कास्टेबल मारपीट में सभी हदें पार करने लगी तो चालक ने भी हाथ उठा दिया। मारपीट की जानकारी लगते ही हापुड़ अड्डा चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने चालक को पकड़ लिया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक जावेद का शांति भंग में चालान कर दिया गया। महिला कांस्टेबल ने लिखित में कोई शिकायत थाने में नहीं दी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें: अययाश फौजी के कारनामे सुन पुलिस भी हुई हैरान, जहां होती थी पोस्टिंग वहीं कर लेता था दूसरी शादी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश