मुजफ्फरनगर

कब्रिस्‍तान में रात को जल उठीं लाइटें और होने लगा डांस- देखें वीडियो

शामली के कस्‍बा थाना भवन में कब्रिस्‍तान की विवादित भूमि पर हो रहा है अश्‍लील डांस का कार्यक्रम
2 min read
Shamli News
कब्रिस्‍तान में रात को जल उठीं लाइटें और होने लगा डांस- देखें वीडियो

शामली। जनपद में गुरुवार रात को कब्रिस्‍तान में कुद ऐसा नजारा दिखा, जिसे जानकर आपको आश्‍चर्य होगा। रात को कब्रिस्‍तान में लाइटें जगमगा रही थीं और डांस प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान कुछ लोग तो नोट उड़ाते भी दिखे। इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

थाना भवन में है कब्रिस्‍तान की विवादित भूमि

दरअसल, शामली के कस्‍बा थाना भवन में कब्रिस्‍तान की विवादित भूमि है। इस जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। यहां नगर पंचायत द्वारा मेले का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, काला जादू और सर्कस का कार्यक्रम भी कराया जा रहा है। सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस कराया जा रहा है।

मेले में अश्‍लील डांस की वीडियो वायरल

मेले में आयोजित कार्यक्रम में अश्‍लील डांस हो रहा है। डांस देखने के लिए दूर-दराज से आए दर्शक डांसरों पर जमकर पैसे भी उड़ा रहे हैं। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, कब्रिस्तान की जमीन पर चल रहे इस नाइट शो से कस्बे के लोगों में भारी नाराजगी है। कस्बे के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम के नाम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस प्रकार से मेले में अश्‍लील डांस कराने से कुरूतियां उत्पन्न होंगी, जो समाज के लिए सही नहीं होगी। उधर, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मेले में चल रहे इस तरह के डांस पर प्रतिबंध लगे।

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

इसके अलावा मेले में मौत का कुआं बड़े झूले भी हैं। बताया जा रहा है क‍ि खतरनाक झूलों व मौत के कुएं की अनुमति प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई है। उसके बावजूद नगर पंचायत के मेले में यह सब चल रहा है। जब इस मामले शामली एसडीएम प्रशांत भारती से बात की गई तो उन्‍होंने जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। उनका कहना है कि आप ही के मोबाइल में विवादित वीडियो देखी है। वहां के क्षेत्रीय नगर पंचायत ईओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर मेले में ऐसा कुछ हो रहा है तो यकीनन उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
06 Oct 2018 10:00 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी